Posts

Showing posts from April, 2026

Do Hindu Scriptures Really Support Meat Consumption - Debunking Dhruv Rathee Myths

Image
आज के डिजिटल युग में यह देखा जा रहा है कि कुछ कंटेंट क्रिएटर्स स्वयं को तटस्थ या तार्किक या नास्तिक बताते हुए धार्मिक विषयों पर चर्चा करते हैं, लेकिन हर बार उनकी प्रस्तुति एकतरफा या या यूं कहे कि सिर्फ हिन्दू धर्म के लिए ही होती है। हाल ही में Dhruv Rathee द्वारा उनके YouTube चैनल पर एक  वीडियो  प्रस्तुत किया गया, जिसमें हिन्दू शास्त्रों—विशेषकर रामायण और महाभारत—के कुछ श्लोकों के आधार पर मांसाहार और मदिरापान से जुड़े दावे किए गए। ऐसे दावों की सत्यता को समझने के लिए जब संबंधित श्लोकों को मूल ग्रंथों में देखा गया, तो कई स्थानों पर व्याख्या संदर्भ से अलग या अपूर्ण प्रतीत होती है। उदाहरण के रूप में: द्रोण पर्व के एक श्लोक (73.25–28) में यह कहा गया कि अर्जुन मांसाहार का समर्थन कर रहे हैं, जबकि मूल पाठ में ऐसा उल्लेख नहीं मिलता। महाभारत के उद्योग पर्व के एक श्लोक (58.5) को इस प्रकार प्रस्तुत किया गया कि श्रीकृष्ण और अर्जुन मदिरापान कर रहे थे, जबकि “मधु” या “मध्वासव” जैसे शब्दों के अर्थ संदर्भ के अनुसार भिन्न हो सकते हैं । रामायण के अयोध्या कांड के (52.89) श्लोक को इस तरह प्रस्तुत क...